भोपाल- मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी जयंती पर 7 अक्टूबर को विशेष व्याख्यान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश द्वारा प्रख्यात संपादक मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 7 अक्टूबर को शाम 6 बजे ‘राष्ट्रहित और पत्रकारिता’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता एवं अर्चना प्रकाशन के उपाध्यक्ष माधव सिंह दांगी होंगे, जबकि अध्यक्षता वीएसके न्यास के अध्यक्ष लाजपत आहूजा करेंगे।
कार्यक्रम में विश्व संवाद केंद्र के विशेषांक ‘मध्यभारत में संघ विकास की यात्रा’ का विमोचन भी किया जाएगा। विशेषांक का संपादन लेखक डॉ. लोकेन्द्र सिंह ने किया है। कार्यक्रम का आयोजन विश्व संवाद केंद्र स्थित मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी सभागार में होगा।