भोपाल - मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी जयंती पर 7 अक्टूबर को विशेष व्याख्यान का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी जयंती पर 7 अक्टूबर को विशेष व्याख्यान का आयोजन
भोपाल। विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश की ओर से 7 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे प्रख्यात संपादक मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी के जयंती प्रसंग पर 'राष्ट्रहित और पत्रकारिता' विषय पर व्याख्यान का आयोजन है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता एवं अर्चना प्रकाशन के उपाध्यक्ष श्री माधव सिंह दांगी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीएसके न्यास के अध्यक्ष श्री लाजपत आहूजा करेंगे।
इस अवसर पर विश्व संवाद केन्द्र के विशेषांक 'मध्यभारत में संघ विकास की यात्रा' का विमोचन किया जाएगा। विशेषांक का संपादन लेखक डॉ. लोकेन्द्र सिंह ने किया है। उल्लेखनीय है कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष है। कार्यक्रम का आयोजन विश्व संवाद केंद्र के 'मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी सभागार' में आयोजित है।