भोपाल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा समारोह आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल मंडल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत पुरस्कार वितरण समारोह और हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन नर्मदा क्लब ऑडिटोरियम, हबीबगंज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान वर्ष 2025-26 में राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। हास्य कवि सम्मेलन में दीपक ‘दनादन’, अर्जुन सिंह ‘चाँद’, प्रियंका मिश्रा और कुलदीप रंगीला ने हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार की रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
----- बाइट : पंकज त्यागी, मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल
बाइट : सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भोपाल
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोजपुरी मंडल में राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण और हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन नर्मदा क्लब ऑडिटोरियम, हबीबगंज में हुआ। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी और वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ। इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य रेल अधिकारियों और कर्मचारियों के हिंदी में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता देना और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। यह पहल आम जनता में राष्ट्रीय भाषा के प्रति गर्व और जागरूकता जग