भोपाल

भोपाल मंडी में प्याज का 5,500 रुपये क्विंटल तक भाव, किसानों में उत्साह

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल मंडी में प्याज का 5,500 रुपये क्विंटल तक भाव, किसानों में उत्साह

भोपाल। कृषि उपज मंडी समिति भोपाल में 2 सितंबर 2026 को किसानों द्वारा करीब 1,500 क्विंटल प्याज नीलामी के लिए लाई गई। उप संचालक एवं सचिव नरेश परमार के निर्देशन में प्याज की नीलामी कराई गई। ग्राम हुजूर के किसान बिलाल की प्याज घोष विक्रय के माध्यम से 5,500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में क्रेता फर्म मोहम्मद सलमान ने खरीदी।

यह मंडी में प्याज का सर्वाधिक भाव रहा। मंडी समिति द्वारा किसानों की प्याज की नीलामी कराने से किसानों और व्यापारियों में उत्साह देखा गया। नीलामी के दौरान मंडी निरीक्षक जीवन सिंह राजपूत, नसीम खान, रघुवीर प्रसाद शर्मा, विनोद भार्गव, इन्द्र मणि दुबे, राजीव मित्रा, राहुल जाटव और महेंद्र परिहार मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोपाल मंडी में प्याज की नीलामी के दौरान 5,500 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दर्ज हुआ। यह विषय प्याज के उत्पादन और विपणन से जुड़ा है, जहाँ किसानों ने 1,500 क्विंटल प्याज नीलामी के लिए लाई। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कृषि बाजार की मांग और कीमतों में उतार-चढ़ाव को दर्शाती है, तथा किसानों की आय पर सीधा असर डालती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि प्याज की कीमत में वृद्धि से उपभोक्ताओं को लागत बढ़ेगी, जबकि किसानों को अधिक लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना है।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।