भोपाल

भोपाल - मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विकास भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल - मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विकास भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

पंचायत राज अधिनियम में संशोधनों पर हुई विस्तृत चर्चा, विभागीय योजनाओं की तिमाही प्रगति की समीक्षा हुई

आश्रय निधि के उपयोग हेतु नियमावली बनाने निर्देश, जनसेवक महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की गई

मध्यप्रदेश के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विकास भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 में अपेक्षित संशोधनों पर चर्चा की गई। विभागीय योजनाओं के स्वीकृत बजट के मुकाबले पहली और दूसरी तिमाही की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पंचायतों में लंबित आश्रय निधि के समुचित उपयोग के लिए नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

--- बाइट: प्रहलाद सिंह पटेल, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री, मध्यप्रदेश

--------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।