भोपाल- मंत्रिपरिषद की बैठक में 1,404 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की योजनाओं और सेवाओं की निरंतरता के लिए 915 करोड़ 77 लाख रुपये तथा मशीनरी और उपकरणों के रखरखाव के लिए 488 करोड़ 41 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।
बैठक में नवगठित जिलों में आयुष और सामाजिक न्याय विभाग के कार्यालयों के लिए आवश्यक पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन की सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया।