भोपाल

भोपाल : मुख्य सचिवों के 6वें राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए पाँच मुख्य विषय (थीम) निर्धारित करने के लिए समिति गठित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल : मुख्य सचिवों के 6वें राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए पाँच मुख्य विषय (थीम) निर्धारित करने के लिए समिति गठित

मुख्य सचिवों के 6वें राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए पाँच मुख्य विषय (थीम) निर्धारित करने के लिए समिति गठित

भोपाल : राज्य शासन द्वारा दिसम्बर 2026 में नीति आयोग द्वारा आयोजित किये जाने वाले मुख्य सचिवों के 6वें राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए पाँच मुख्य विषय (थीम) निर्धारित करने के लिए समिति का गठन किया है।उक्त समिति 9 सितम्बर 2026 तक अनुशंसा प्रस्तुत करेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में कृषि उत्पादन आयुक्त/अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग श्री कैलाश चंद गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री/लोक सेवा प्रबंधन श्री नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग श्री गुलशन बामरा सदस्य होंगे। सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी श्री श्रीमन शुक्ला को सदस्य-सचिव नामित किया गया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्य सचिवों के 6वें राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए पाँच मुख्य विषय तय करने हेतु समिति गठित की गई है। यह समिति 9 सितंबर 2026 तक अपनी अनुशंसा प्रस्तुत करेगी, ताकि नीति आयोग द्वारा दिसंबर 2026 में आयोजित सम्मेलन के दौरान चर्चा के लिये सुसंगत और प्रासंगिक विषय तय किये जा सकें। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य शासन को राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देता है, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और समन्वय बढ़ता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि भविष्य की

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।