भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मांडविया से की मुलाकात, रोजगार और कौशल विकास पर चर्चा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बढ़ाने और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही केंद्र और राज्य के समन्वय से रोजगारपरक योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।