भोपाल- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें : कलेक्टर

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत पीएम विश्वकर्मा योजना से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता से त्वरित निराकरण किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले की सभी बैंक शाखाओं में प्रत्येक शुक्रवार विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सहित विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लंबित प्रकरणों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
शिविरों में आने वाले आवेदकों को योजनाओं की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी शिकायत अनुत्तरित अथवा अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए।
सभी शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।