भोपाल में मुख्यमंत्री यूथ कॉन्क्लेव, 20 हजार युवाओं से सीएम मोहन यादव ने किया संवाद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
युवाओं के लिए सीएम की घोषणाएं, MPPSC परीक्षा साल में दो बार कराने का ऐलान
भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीब 20 हजार युवाओं से संवाद किया। इस दौरान मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने प्रस्तुति देकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अब मध्य प्रदेश में MPPSC की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शासकीय महाविद्यालयों में अनुसंधान करने वाले युवाओं को 25 हजार रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रदेश में 12 नई यूनिवर्सिटी खोलने की भी बात कही गई। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शासकीय महाविद्यालयों में नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एआई सिटी, नॉलेज एमपी और आईटी पार्क विकसित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की।
होल्ड अप साउंड - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव