Bhopal news: 24 अगस्त से शहर में चलेंगी 10 ई-बसें, देखें रूट की पूरी लिस्ट

Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में सिटी पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल को मजबूत करने भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने 10 और इलेक्ट्रिक बस सड़क पर उतार दी है। बीते दिन इन गाड़ियों का ट्रायल किया गया जो टेस्ट में फिट पाई गई है। सोमवार से पूर्व संचालित 20 गाड़ियों के साथ इन 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को सड़क पर उतारा जाएगा।
अपर आयुक्त एवं भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की सीईओ अंजू अरुण कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 30 बसों का संचालन होने से लगभग 15 से 20 यात्रियों को फायदा पहुंचेगा। हर 10 मिनट के अंदर शहर के प्रमुख रास्तों पर बस स्टॉपेज पर इन बसों को उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal