Bhopal news: 1 गलती की वजह से पत्नी की मांग से छिन गया सिंदूर, हमेशा के लिए अकेला छोड़ गया सुधांशु

Bhopal news: एमपी के भोपाल शहर में मंगलवार की रात सुधांशु के परिवार के लिए मनहूस साबित हो गई। नाबालिग चालक की गलती के चलते पत्नी की मांग से सिंदूर छिन गया। बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। बुधवार को अंतिम संस्कार की प्रकिया की जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि कोलार थाना क्षेत्र के अंकित परिसर में मंगलवार की रात नशे में धुत इनोवा कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक सुधांशु की मौके पर ही मौत हो गई है वही उनके बेटे माधव की हालत गंभीर बनाई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि कार चालक नाबालिग है। उसे हिरासत में लिया है। मामला रात साढ़े 10 बजे का है।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal