Bhopal news: 4 हजार टैक्सियां बंद ! आज भी जारी रहेगी ओला, उबर, रैपीडो की हड़ताल, किराया बढ़ा

Bhopal news: एमपी के भोपाल शहर में ओला, उबर, रैपीडो जैसी एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ भोपाल टैक्सी चालक संघ से जुड़े 4 हजार टैक्सी ऑनर्स ने हड़ताल शुरू कर दी। सुबह से शहर के प्रमुख रास्तों पर एंड्रॉयड एप्लिकेशन से होने वाली बुकिंग पूरी तरह से प्रभावित रही। टैक्सी संचालकों ने किसी भी ग्राहक को गाड़ी में नहीं बिठाया।
यूनियन में शामिल टैक्सी वाले जहां हड़ताल में शामिल रहे, वहीं अन्य टैक्सी संचालक जिन्होंने ग्राहकों के लिए सेवा संचालित करने का प्रयास किया उन्हें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित प्रमुख मार्ग पर रोककर गाड़ी बंद करने की चेतावनी दी गई।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal