भोपाल

Bhopal news: ‘मेरे पापा टीचर है, उन्हें कैसे बताऊं मैं फेल हो गई…’ फर्श पर बैठकर फूट-फूट कर रोई स्टूडेंट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Bhopal news: ‘मेरे पापा टीचर है, उन्हें कैसे बताऊं मैं फेल हो गई…’ फर्श पर बैठकर फूट-फूट कर रोई स्टूडेंट

Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) के रिजल्ट में गुजरात एजेंसी की लापरवाही अब छात्रों के लिए मानसिक परेशानी का कारण बन गई है। रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत लेकर विश्वविद्यालय पहुंच रही छात्राओं और छात्रों की स्थिति देखकर अधिकारियों के सामने भी असहज स्थिति बन गई।

बीते दिन एक छात्रा अपना रिजल्ट लेकर विश्वविद्यालय पहुंची। फेल होने की जानकारी पर वह फर्श पर ही बैठकर रोने लगी। उसने अधिकारियों से कहा- मैं आज तक कभी फेल नहीं हुई। मेरे पापा खुद टीचर है, मैं उन्हें क्या बताऊंगी कि फेल हो गई हूं।

📡 स्रोत: Patrika Bhopal

📰 पूरी खबर पढ़ें (Patrika Bhopal पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।