भोपाल

Bhopal News: पत्नी भी नहीं समझ पाई पति की हालत, नहाने के बाद बिस्तर पर लेटे SI तो फिर नहीं उठे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Bhopal News: पत्नी भी नहीं समझ पाई पति की हालत, नहाने के बाद बिस्तर पर लेटे SI तो फिर नहीं उठे

Bhopal Sub Inspector Death: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार की सुबह एक सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर अपने घर में बेड पर अचेत हो गए थे, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर करीब 10 साल से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलने की बात कही जा रही है।

📡 स्रोत: Patrika Bhopal

📰 पूरी खबर पढ़ें (Patrika Bhopal पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।