भोपाल

Bhopal News: रेहान के जाने के बाद मां के सामने रोजी-रोटी का संकट, सहारा बन गए पुलिस वाले

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Bhopal News: रेहान के जाने के बाद मां के सामने रोजी-रोटी का संकट, सहारा बन गए पुलिस वाले

Bhopal Police- भोपाल में एक मां की आंखों में 17 साल के बेटे रेहान की यादें आज भी ताजा हैं और उसके जाने के बाद घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। भोपाल की सड़कों पर चाबी के छल्ले बेचकर जो बेटा परिवार का चूल्हा जलाता था, उसके जाने से मां और बहन के सामने रोजी-रोटी का भी संकट आ गया है।

सुलभ शौचालय के एक छोटे से कमरे में गुजर-बसर करने वाले इस परिवार का दर्द भोपाल पुलिस के ACP संतोष पटेल ने समझ लिया। वे मदद के लिए आगे आए। उन्होंने मां को राशन दिया, बच्चों को पढ़ाई जारी रखने का हौसला दिया और भरोसा दिलाया कि रेहान के साथ हुई ज्यादती के आरोपियों को कानून के साथ भगवान भी सजा देगा।

पुलिस की इस पहल से प्रेरित होकर सामाजिक कार्यकर्ता आकाश बाथम ने भी परिवार की मदद का जिम्मा उठाया।

📡 स्रोत: Patrika Bhopal

📰 पूरी खबर पढ़ें (Patrika Bhopal पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।