राजनीति

भोपाल में पड़ोस युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत और विकसित भारत का संकल्प

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में पड़ोस युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत और विकसित भारत का संकल्प

LNCT कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में NCB, शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र और ब्रह्माकुमारीज के विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन;

विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ।

भोपाल, नवंबर 03: नशामुक्त युवा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भोपाल के एलएनसीटी कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और उससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नशामुक्ति पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र और ब्रह्माकुमारीज के विशेषज्ञों ने युवाओं को मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र के निदेशक राजीव तिवारी ने अपने जीवन के अनुभव साझा कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं, ब्रह्माकुमारीज के बीके सुखेंद्र ने ध्यान और आध्यात्म के माध्यम से सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

----------

बाइट- भूमि तिवारी, छात्रा बाइट. सारांश अग्रवाल, छात्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।