भोपाल में पहली बार ‘हुनर एक्सपो सिल्क फैब’ का भव्य शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। राजधानी के बिट्ठन मार्केट स्थित दशहरा मैदान, रविशंकर नगर में 22 सितंबर से 14 अक्टूबर तक ‘हुनर एक्सपो सिल्क फैब’ का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो का औपचारिक शुभारंभ मंगलवार शाम 5 बजे नीव करौली बाबा के पौत्र धनंजय शर्मा एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा। भोपाल में पहली बार आयोजित इस एक्सपो में देशभर के 100 से अधिक बुनकर और डिजाइनर अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हैं।
एक्सपो में सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक शहरवासी खरीदारी कर सकेंगे। यहां ब्राइडल डिजाइनर साड़ियां, प्रिंटेड एवं ब्लॉक प्रिंट साड़ियां, हस्तनिर्मित वस्त्र, कालीन, फर्नीचर, मार्बल की मूर्तियां, सिरेमिक बर्तन और टेराकोटा के आकर्षक उत्पाद उपलब्ध हैं। प्रवेश और पार्किंग निशुल्क रखी गई है। खरीदारी के लिए नकद रहित भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।
देशभर की प्रसिद्ध सिल्क साड़ियां एक ही छत के नीचे
‘हुनर एक्सपो सिल्क फैब’ में तमिलनाडु की कांजीवरम, आंध्र प्रदेश की उप्पाडा और पोचमपल्ली, महाराष्ट्र की पैठानी, गुजरात की पटोला, उत्तर प्रदेश की बनारसी, बिहार की भागलपुरी एवं टसर सिल्क, पश्चिम बंगाल की बलूचारी और कांथा वर्क, मध्य प्रदेश की चंदेरी एवं महेश्वरी साड़ियां सहित देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक वस्त्र उपलब्ध हैं।
कश्मीरी से लेकर छत्तीसगढ़ी सिल्क तक आकर्षण
प्रदर्शनी में कश्मीरी पश्मीना, कश्मीरी केसर और कहवा डिजाइन वाली साड़ियां भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ से कोसा, घिचा और मलबरी रॉ सिल्क, गुजरात से बांधनी, पटोला, कच्छ कढ़ाई और मिरर वर्क, पंजाब की फुलकारी वर्क साड़ियां एवं सूट भी उपलब्ध हैं।
इसके अलावा डिजाइनर कुर्ती, ब्लाउज, सलवार सूट, जैकेट, स्टोल, तान्चोयी सिल्क, मैसूर सिल्क, धर्मावरम, तसर, ढाका और जामदानी के वस्त्र भी प्रदर्शनी में रखे गए हैं। हैदराबाद की पारंपरिक ज्वेलरी, नोज पिन, अंगूठियां, चूड़ियां, मांग टीका और कमरबंद के साथ मुंबई की वेस्टर्न पैटर्न एवं पालकी ज्वेलरी भी यहां उपलब्ध है।
सिल्क पर उकेरी गई भगवान कृष्ण की छवि बनी आकर्षण
प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल के काला हस्ती से आए बुनकर द्वारा सिल्क पर भगवान श्रीकृष्ण के नौका विहार का दृश्य उकेरा गया है। विभिन्न साड़ियों पर बनी कलाकृतियां और पारंपरिक डिजाइन भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। खुर्जा की पॉटरी और सहारनपुर का फर्नीचर भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध है।
‘हुनर एक्सपो सिल्क फैब’ के मैनेजर गौरव जैन ने बताया कि देशभर से आए सिल्क बुनकरों और डिजाइनरों ने अपने-अपने प्रदेश की संस्कृति, कला और परंपराओं को सिल्क पर उकेरा है। एक्सपो का उद्देश्य देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के सिल्क उत्पादों और हस्तशिल्प को भोपालवासियों तक एक ही स्थान पर पहुंचाना है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोजपुरी में यह खबर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बारे में है, जिसमें भोपाल के दशहरा मैदान में ‘हुनर एक्सपो सिल्क फैब’ का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के बुनकरों और डिजाइनरों को एक मंच देना है, जहाँ वे अपने हस्तनिर्मित सिल्क उत्पादों का प्रदर्शन कर सकें। यह पहली बार भोपाल में आयोजित हो रहा है, जिससे शहर की सांस्कृतिक पहचान और भी समृद्ध होगी। इस कार्यक्रम से स्थानीय बुनकरों को व्यापार के नए अवसर मिलेंगे, और आम जनता को पारंपरिक सिल्क उत्पादों का नज़दीकी अनुभव मिलेगा, जिससे स्थानीय अ