भोपाल

भोपाल में पैलिएटिव केयर में इंटरडिसिप्लिनरी अप्रोच पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में पैलिएटिव केयर में इंटरडिसिप्लिनरी अप्रोच पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

भोपाल में पैलिएटिव केयर पर राष्ट्रीय कार्यशाला

विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञों ने की चर्चा

भोपाल के खुशी लाल आयुर्वैदिक चिकित्सालय के आयुष ऑडिटोरियम में पैलिएटिव केयर में इंटरडिसिप्लिनरी अप्रोच पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल एसोसिएशन ऑफ पैलिएटिव केयर फॉर आयुष एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन ने न्यू लाइफ एजुकेशन सोसाइटी भोपाल के सहयोग से किया। कार्यशाला में मॉडर्न मेडिसिन, होम्योपैथी, आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञ शामिल हुए।

विशेषज्ञों ने दर्द प्रबंधन और पैलिएटिव केयर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, इम्यूनोमॉड्यूलेशन, होम्योपैथी और मनोवैज्ञानिक देखभाल से जुड़े विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर मरीजों की समग्र देखभाल से जुड़े अनुभव साझा करना है।

बाइट — डॉ. मोहम्मद जकारिया, अध्यक्ष, न्यू लाइफ एजुकेशन सोसाइटी

बाइट — प्रोफेसर डॉ. यश्मिता गुप्ता, रानी दुल्लिया कॉलेज, भोपाल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।