भोपाल में पीएम ई-बस सेवा का विस्तार, अब हर 10 से 15 मिनट में मिलेगी बस, चलो ऐप पर लाइव लोकेशन और समय की सुविधा

Bhopal News: भोपाल में आज से 10 नई पीएम ई-बसें सड़कों पर उतर रही हैं, जिससे शहर में ई-बसों की टोटल संख्या 30 हो जाएगी. यह सर्विस तीन चरणों में शुरू हुई. इससे पीक आवर्स में भी यात्रियों को 10-15 मिनट में बस मिल जाया करेंगी. यात्री 'चलो एप' से बस की लाइव लोकेशन और स्टॉप पर पहुंचने का समय भी देख सकेंगे.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP