Bhopal Power Cut: भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई, ईदगाह, साकेत नगर-मंदाकिनी में असर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Bhopal Power Cut: राजधानी भोपाल में 6 अक्टूबर को करीब 30 इलाकों में 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते बंद रहेगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें ईदगाह, साकेत नगर, मंदाकिनी चौराहा, प्रियंका नगर, जेपी नगर, सांईनाथ, महाबली नगर, करोंद चौराह, जज कॉलोनी समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं।
ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। ये खबर भी पढ़ें: MP TET Application: एमपी में TET आवेदन कराने शिक्षकों पर दबाव, अधिकारियों- कर्मचारियों की सूचीवार ड्यूटी लगाई, संयुक्त मोर्चा बोला- दबाव बंद करे विभाग जानें, कहां- कब बंद रहेगी बिजली सुबह 8 से 11 बजे तक बेलदारपुरा, नेहरू रोड, अलीगंज, जुमेराती एवं आसपास के इलाके।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक साकेत नगर एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मंदाकिनी चौराहा, महाबली नगर, सांईनाथ, मां पार्वती नगर एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आदमपुर, छावनी, डोबरा, चोर सगोनी, ओमेगो फार्म, न्यू मिनाल, बृज कॉलोनी, माया इन्क्लेव, करोंद चौराहा एवं आसपास। सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक प्रियंका नगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, राजवैध एच सेक्टर, मधुवन सिटी एवं आसपास के इलाके।
दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक राजगालिया कॉलोनी, गुरुबक्क्ष की तलैया, जेपी नगर एवं आसपास। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक जज कॉलोनी, अमलतास कॉलोनी, ईदगाह, मिनाक्षी रेजीडेंसी, प्रभु नगर एवं आसपास। ये खबर भी पढ़ें: CG Power OPS: रायपुर में OPS की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों की महारैली, 12 संगठनों की चेतावनी- आदेश नहीं आया तो सामूहिक अवकाश
📡 स्रोत: NewsData.io