भोपाल- पुराना सचिवालय परिसर स्थित शासकीय कार्यालयों को अन्यत्र शिफ्ट कराएं : संभागायुक्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि पुराने सचिवालय (ओल्ड सेक्रेटिएट) परिसर स्थित शासकीय कार्यालयों को एक माह के अंदर अन्यत्र शिफ्ट कराना सुनिश्चित करें। संभाग आयुक्त ने सोमवार को पुराने सचिवालय (ओल्ड सेक्रेटिएट) परिसर के री-डेंसिफिकेशन के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में उपायुक्त राजस्व भारती देवी मिश्रा, एडीएम पीसी शाक्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि पुराना सचिवालय में निर्माण संबंधी कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाना है, अत: सभी संबंधित विभाग अपने कार्यालयों को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के कार्य में अब बिल्कुल विलंब न करें।