Bhopal: रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, गौतम नगर में OYO होटल सील

भोपाल के गौतम नगर में नियमों का उल्लंघन कर आवासीय बिल्डिंग में चलाए जा रहे एक OYO होटल को नगर निगम ने सील कर दिया है. भवन स्वामी को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था. उधर, शिवाजी नगर में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और अवैध दुकानों के विरोध में महिलाओं ने पैदल मार्च निकाला.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP