भोपाल- रानी दुर्गावती जयंती पर हुआ धन्य धन्य बुंदेल धरा का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बुंदेलखंड की वीरागंना रानी दुर्गावती की जयंती पर महापौर मालती राय के मुख्य आतिथ्य एवं करूणाधाम आश्रम के सुदेश शांडिल्य महाराज के सानिध्य में ‘‘धन्य धन्य बुंदेल धरा’’ का आयोजन किया गया।
स्थानीय हिन्दी भवन में सोमवार को आयोजित मंचन कार्यक्रम में महापौर मालती राय व अन्य अतिथियों ने रानी दुर्गावती की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं पुस्तक का विमोचन भी किया। आयोजकों द्वारा महापौर श्रीमती राय का सम्मान अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लेखक, साहित्यकार व आयोजन समिति के सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।