भोपाल

भोपाल- राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण केंद्र निदेशक ने किया भोपाल, सीहोर और रायसेन जिलों का भ्रमण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल- राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण केंद्र निदेशक ने किया भोपाल, सीहोर और रायसेन जिलों का भ्रमण

अपने दौरे के दौरान डॉ. जैन ने भोपाल, सीहोर और रायसेन जिलों का भ्रमण किया। राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु जयसवार ने प्रदेश में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। निदेशक ने बालाघाट जिले में सामने आए प्रकरणों की विशेष समीक्षा भी की।

फील्ड भ्रमण के क्रम में राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण केंद्र की एंटोमोलॉजिकल, आईईसी और लैब टीम के साथ रायसेन जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र खापरिया खापा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने सीएचओ चिकित्सा अधिकारियों, आशा कार्यकर्ताओं और जिला मलेरिया अधिकारियों से संवाद कर जमीनी स्तर की गतिविधियों का जायजा लिया। तीन दिवसीय दौरे के दौरान डॉ. तनु जैन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना से भेंट कर फील्ड की गतिविधियों और समीक्षा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

भ्रमण के दौरान राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु जयसवार, रीजनल डायरेक्टर डॉ. चंद्रशेखर एम. गेडाम, एंबेड प्रोजेक्ट के स्टेट लीड सोम शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समापन पर डॉ. तनु जैन की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी जिला मलेरिया अधिकारियों और जिला वीबीडी सलाहकारों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें करीब 100 अधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्भ्प्च् पोर्टल पर समयबद्ध रिपोर्टिंग और वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भोपाल के राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण केंद्र (NVRC) के निदेशक डॉ. जैन के भोपाल, सीहोर और रायसेन जिलों के दौरे के बारे में है, जहाँ उन्होंने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस की स्थिति पर चर्चा की। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये रोग भारत में मौसमी रूप से बढ़ते हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। निदेशक की समीक्षा से रोग नियंत्रण उपायों की प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला गया और स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों को नवीनतम जानकारी मिली। आम जनता के लिए इ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।