भोपाल

भोपाल में राष्ट्रीय वंदे मातरम युवा शिविर का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में राष्ट्रीय वंदे मातरम युवा शिविर का शुभारंभ

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भोपाल में राष्ट्रीय वंदे मातरम युवा शिविर 2026-27 की शुरुआत हुई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट में आयोजित सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 12 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस शिविर में छह राज्यों के लगभग 200 युवा भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम गायन से हुई। शिविर का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ाना है। मंत्री विश्वास सारंग ने युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। शिविर में युवाओं को नेतृत्व कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।

----------- बाइट विश्वास सारंग खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मप्र

बाइट मंगल जाखड़, राज्य निदेशक, माय भारत मप्र

वाईट नितिन शर्मा प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश

बाइट अंकिता प्रतिभागी -------- भोपाल में राष्ट्रीय वंदे मातरम युवा शिविर का शुभारंभ

छह राज्यों के करीब 200 युवा शिविर में ले रहे भाग

खेल और युवा कल्याण मंत्री ने किया शिविर का उद्घाटन

युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता बढ़ाने की पहल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।