भोपाल की सभी विधानसभाओं में महानगर भोजपुरी समाज की कार्यकारिणी गठित, टिकट में प्रतिनिधित्व की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। महानगर भोजपुरी समाज ने भोपाल की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। समाज की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में समाज सभी राजनीतिक दलों से विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग करेगा।
समाज के अध्यक्ष दद्दन सिंह यादव, प्रमोद ठाकुर, रिंकू ओझा, मीरा सिंह एवं महासचिव राजेश सिंह आशुतोष तिवारी ने बताया कि भोपाल में भोजपुरी समाज के 5 लाख से अधिक लोग निवास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आधार पर समाज को राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व एवं दायित्व मिलना चाहिए।
पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की एकजुटता को मजबूत करते हुए आगामी समय में राजनीतिक दलों के समक्ष अपनी मांग प्रमुखता से रखी जाएगी।