आज भोपाल में सजेगी मुकेशनाइट 2026, गूंजेंगे सदाबहार गीत

भोपाल। सदी के स्वर-सम्राट स्वर्गीय मुकेश जी के अमर गीतों को समर्पित मुकेशनाइट 2026 का आयोजन 29 अगस्त 2026, शनिवार को किया जाएगा। संगीत-प्रेमियों के लिए आयोजित इस संगीतमय शाम में मुकेश जी के लोकप्रिय और सदाबहार गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम सायं 6 बजे से सुभाष यादव सभागृह, समन्वय भवन, मालवीय नगर, भोपाल में आयोजित होगा। आयोजन टीम श्रमश्री एवं मिलन ग्रुप के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुकेश जी के कालजयी गीतों के माध्यम से उनकी यादों को 9 संगीतमय अंदाज में जीवंत किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि महफिल में एक से बढ़कर एक सदाबहार गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर रामबाबू शर्मा, सुनील गंगवानी एवं संतोष चौकसे सहित आयोजन से जुड़े सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने संगीत-प्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर इस विशेष संगीतमय शाम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।