भोपाल

भोपाल में साजिद प्रेमी और वाहिद प्रेमी के ग़ज़ल संग्रहों का लोकार्पण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में साजिद प्रेमी और वाहिद प्रेमी के ग़ज़ल संग्रहों का लोकार्पण

हिंदी भवन में साहित्यकारों ने पुस्तकों पर रखे विचार;

स्वर्गीय वाहिद प्रेमी की स्मृति में आयोजित मुशायरे में शायरों ने पेश कीं रचनाएं

भोपाल, अक्टूबर 25: जिले के हिंदी भवन स्थित महादेवी वर्मा सभागार में वरिष्ठ शायर साजिद प्रेमी के उर्दू ग़ज़ल संग्रह ‘क्या किया जाए’ और उनके पिता स्वर्गीय वाहिद प्रेमी के ग़ज़ल संग्रह ‘अपना जीवन किताब जैसा है’ का लोकार्पण किया गया। मेघना शिक्षण समिति और खुशबू कल्चरल सोसायटी के संयुक्त आयोजन में पुस्तकों पर चर्चा के साथ मुशायरा भी हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर और पत्रकार इक़बाल मसूद ने की। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर डॉ. अंजुम बाराबंकी रहे। उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेंहदी सहित कई साहित्यकारों ने शिरकत की। पुस्तकों पर आयोजित चर्चा सत्र में शायरों ने अपने विचार रखे। स्वर्गीय वाहिद प्रेमी की स्मृति में ‘याद-ए-वाहिद प्रेमी’ मुशायरे में आमंत्रित शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

----------

बाइट - नुसरत मेहंदी मशहूर शायर उर्दू अकादमी डायरेक्टर भोपाल

बाइट डॉ मेहताब आलम शायर बाइट साजिद प्रेमी मशहूर शायर भोपाल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।