भोपाल संभाग राजस्व रिकार्ड का डिजिटिलाईजेशन करने वाला पहला संभाग होगा - संभागायुक्त श्री शर्मा

संभागायुक्त श्री शर्मा ने कार्यालय में प्रशासनिक कसावट, कार्यालयीन काम-काज में पारदर्शिता, समयबद्ध और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति विकसित करने एवं संभाग के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों एवं पोर्टल की नियमित समीक्षा के लिए ऑनलाइन सिस्टम बनाकर रिजल्ट ऑरिएंटेंड कार्य प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया।
उन्होंने बैठक में सभी शाखा प्रभारी अधिकारियों से कार्यो की विस्तृत जानकारी लेकर नवाचारों के माध्यम से नियत समय में बेहतर आउट पुट के लिए नियमित मॉनीटरिंग सिस्टम बनाने, विभागीय पेंडेंसी को समाप्त करने के लिए माइक्रो प्लानिंग करने के साथ कार्यालय में शत - प्रतिशत ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समय - सीमा में शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित हो, इसके लिए रिव्यू सिस्टम बनाएं। संभागायुक्त श्री शर्मा ने बैठक में कहा कि उत्कृष्ट कार्य संस्कृति विकसित करना एवं टेक्नोलॉजी के साथ, नवाचारों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।
सभी विभाग नियमित समीक्षा एवं कार्यों की प्राथमिकता स्वयं निर्धारित करते हुए समयबद्ध ढंग से लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विभाग में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए स्पष्ट कार्य योजना बनाएं और उसके अनुरूप नियमित मॉनीटरिंग करें।
उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिलों में बेहतर समन्वय, नियमित समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य संस्कृति को अपनाएं।
सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता जबाबदेही एवं पाददर्शिता के साथ कार्य करते हुए सुशासन के उद्देश्य को बेहतर करना है।