भोपाल

भोपाल में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विशाल रंगोली कार्यक्रम आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विशाल रंगोली कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रंगोली कार्यक्रम में सहभागिता की

चंद्रयान मिशन और राम मंदिर की रंगोली बनी आकर्षण

विद्यार्थियों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विशाल रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में सहभागिता कर ‘विकसित भारत’ की थीम पर चंद्रयान मिशन और अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर आधारित रंगोलियों का अवलोकन किया।

उन्होंने भारत के मानचित्र की आकृति में मानव श्रृंखला बनाकर खड़े विद्यार्थियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर सेवा, सहयोग, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर अभियान आयोजित किया जा रहा है।

----- बाइट- डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मप्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।