भोपाल : शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त अवसर, रिक्त सीटों पर "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर 21 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय-सारणी जारी
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय-सारणी भी जारी की गई है।
इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को पंजीयन से लेकर प्रवेश शुल्क भुगतान तक निर्धारित तिथियों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 20 से 24 अगस्त तक पंजीयन एवं आवेदन
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण में पंजीयन एवं आवेदन 20 से 24 अगस्त तक किए जा सकेंगे। पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 20 से 25 अगस्त तक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के उपरांत मेरिट सूची 27 अगस्त को जारी की जाएगी।
इसके बाद 29 अगस्त को सीट आवंटन किया जाएगा। महाविद्यालय आवंटित विद्यार्थियों को 29 अगस्त से 2 सितंबर तक आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेज एवं टीसी/माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए लिंक ई-केवाईसी कराना होगा।
आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 29 अगस्त से 3 सितंबर तक किया जा सकेगा। निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रवेश शुल्क जमा करने वाले आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा। शुल्क का भुगतान नहीं किए जाने की स्थिति में प्रवेश मान्य नहीं होगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया का सुचारु एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करें तथा विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराएं, ताकि कोई पात्र विद्यार्थी प्रवेश के अवसर से वंचित न रहे।