भोपाल

भोपाल- श्वसन रोग संस्थान और हमीदिया में सीएमएचओ ने देखीं व्यवस्थाएं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल- श्वसन रोग संस्थान और हमीदिया में सीएमएचओ ने देखीं व्यवस्थाएं

इस दौरान अस्पताल अधीक्षक से चर्चा कर हमीदिया अस्पताल में भी श्वास और छाती संबंधित रोगों की ओ पी डी प्रतिदिन संचालित करने पर सहमति बनाई गई।

त्योहारों में प्रदूषण के स्तर बढ़ने पर श्वास और छाती संबंधी रोगों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए हमीदिया अस्पताल में भी श्वास और चेस्ट ओपीडी शुरू की जा रही है। यहां गांधी मेडिकल कॉलेज के पल्मोनरी विभाग की देखरेख में विशेषज्ञ चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर निर्धारित कर सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे।

भ्रमण के दौरान सीएमएचओ ने हमीदिया अस्पताल के बर्न यूनिट की सेवाओं का भी निरीक्षण किया। इस यूनिट में त्योहारों के दौरान पटाखों से जलने के गंभीर मामलों के उपचार की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में बर्न और रेस्पिरेटरी केसेज के बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिले के अस्पतालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।