Bhopal Small Plots: मिडिल क्लास फैमिली के लिए छोटे प्लॉट बनाएगा भोपाल विकास प्राधिकरण, बोर्ड मीटिंग में AI सिटी योजना समेत 17 प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Bhopal Small Plots: भोपाल में अब मिडिल क्लास फैमिली के लिए भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) छोटे प्लॉट बनाएगा। इससे मिडिल क्लास फैमिली वाले आसानी से प्रॉपर्टी खरीद सकेंगे। 20 अगस्त, गुरुवार को कमिश्नर कर्मवीर शर्मा की मौजूदगी में हुई बोर्ड मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया।
मीटिंग में AI सिटी योजना समेत 17 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। बड़े प्लॉट होंगे छोटे, मिडिल क्लास को फायदा भोपाल में नगर विकास योजना के तहत 45 मीटर मास्टर प्लान रोड पर मौजूद बड़े प्लॉट को छोटे आकार के प्लॉट में बदलने का प्रस्ताव है।
इससे बाजार में छोटे प्लॉट उपलब्ध होंगे और मिडिल क्लास फैमिली के लिए प्लॉट खरीदना आसान हो सकता है। इससे ज्यादा परिवार अपने बजट के हिसाब से जमीन खरीदकर घर बना सकेंगे। (खबर अपडेट हो रही है)
📡 स्रोत: NewsData.io