भोपाल

भोपाल- स्वामित्व योजना से मिला भू-अधिकार, अब अपने भूखंड पर मिलेगा योजनाओं का लाभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल- स्वामित्व योजना से मिला भू-अधिकार, अब अपने भूखंड पर मिलेगा योजनाओं का लाभ

स्वामित्व योजना स्वामित्व योजना ग्रामीण क्षेत्र के भू-धारकों को उनके भूखंड का विधिवत अधिकार प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत ग्राम पंचायत त्योदा के भू-धारक हितग्राही दर्पण नामदेव और सोनू साहू को उनके भूखंड का भू-अधिकार प्राप्त हुआ।

भू-अधिकार मिलने के बाद उनके भूखंड की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण हुई। अब वे अपने स्वामित्व वाले भूखंड पर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, भूखंड के वैध दस्तावेज उपलब्ध होने से आवश्यकता पड़ने पर बैंक से ऋण प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा। इससे उन्हें आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

हितग्राहियों ने स्वामित्व योजना के माध्यम से भू-अधिकार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने भूखंड का अधिकार और उसके वैध दस्तावेज मिलना उनके लिए आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।