भोपाल

भोपाल- स्वास्थ्य और पोषण पर विशेषज्ञ व्याख्यान डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने दिए सुझाव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल- स्वास्थ्य और पोषण पर विशेषज्ञ व्याख्यान डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने दिए सुझाव

प्रदेश में स्वास्थ्य और पोषण संबंधी चुनौतियों के समाधान और नीतियों में सुधार के उद्देश्य से अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। संस्थान की मासिक व्याख्यान श्रृंखला के तहत प्रसिद्ध स्वास्थ्य एवं पोषण विशेषज्ञ डॉ. सौम्या स्वामीनाथन वर्चुअल माध्यम से शामिल हुईं।

उन्होंने मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति पर विचार साझा किए। साथ ही ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण की समस्या दूर करने और पोषण स्तर में सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संस्थान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राजीव दीक्षित ने बताया कि व्याख्यान श्रृंखला का उद्देश्य विशेषज्ञों के अनुभव और मार्गदर्शन से प्रदेश की नीतियों की समीक्षा करना और उनमें आवश्यक सुधार करना है।

डॉ. स्वामीनाथन ने जल्द ही संस्थान में प्रत्यक्ष रूप से व्याख्यान देने का आश्वासन भी दिया।

बाइट – प्रो. राजीव दीक्षित, उपाध्यक्ष, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान

------------- स्वास्थ्य और पोषण पर विशेषज्ञ व्याख्यान

डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने दिए सुझाव

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।