भोपाल के थाना ऐशबाग क्षेत्र में देर रात 10 वर्षीय बालक घर की राह भटका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भोपाल के थाना ऐशबाग क्षेत्र अंतर्गत महामाही गली नंबर 1 पास में एक 10 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18/09/2026 को रात्रि 01:45 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल ऐशबाग थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सउनि वसीम राजा, आरक्षक संदीप कुमार एवं पायलेट नवीन श्रीवास्तव ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक से स्नेहपूर्वक परिजन की जानकारी लेने पर बालक ने बताया शंकनाराचार्य नगर में रहता हूँ, स्थानीय जानकारी के आभाव में रास्ता भटक गया, डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर बालक के बताये पते पर पहुंचे, जहाँ बालक के परिजन मिले, जिन्हें बच्चे द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।