भोपाल - टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
‘जाइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ’ का राज्य स्तरीय शुभारंभ
भोपाल में ‘टीबी मुक्त भारत–जाइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ’ का राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को राज्य मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीबी मुक्त पंचायतों, निक्षय मित्रों, स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और जनभागीदारी के महत्व पर जोर दिया गया। इस अवसर पर ‘जाइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ’ के स्वयंसेवक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया।
उन्होंने निर्माणाधीन सुविधाओं और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, निक्षय मित्र और अभियान से जुड़े स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
राजेंद्र शुक्ल — उप मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश