भोपाल

भोपाल : वार्ड क्रमांक 45 में जनकल्याण शिविर आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल : वार्ड क्रमांक 45 में जनकल्याण शिविर आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान - 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को भोपाल नगर निगम के वार्ड क्रमांक 45 में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा कि 07 अगस्त से प्रारंभ हुआ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उत्कृष्ट, संवेदनशील एवं दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले ये शिविर भोपाल सहित पूरे प्रदेश में जनकल्याण का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। प्रदेश सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। यह अभियान सुशासन और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक है।

महापौर श्रीमती राय ने कहा कि सरकार आपके द्वार की भावना के अनुरूप नगर निगम एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

भोपाल को हरा-भरा एवं सुंदर बनाने के लिए सभी मिलकर करें प्रयास : संभाग आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा

संभाग आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल शहर को हरा-भरा, स्वच्छ एवं सुंदर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों को मिलकर समन्वित प्रयास करने होंगे, ताकि शहर की सुंदरता और हरियाली को और बेहतर बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि आगामी समय में भोपाल में आयोजित होने वाली GIS समिट शहर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस समिट के माध्यम से भोपाल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। सभी के सामूहिक प्रयासों से भोपाल का नाम देश-विदेश में रोशन होगा। उन्होंने शहर के विकास, सौंदर्यीकरण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

भोपाल को महिलाओं एवं वृद्धजनों के लिए सेफ सिटी बनाने वार्ड स्तर पर गठित होंगी समितियां

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने कहा कि भोपाल को महिलाओं एवं वृद्धजनों के लिए सुरक्षित शहर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विशेष अभियान चलाएगा। इसके अंतर्गत सभी वार्डों में समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों में जनप्रतिनिधियों के साथ शासन, प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त दल शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं वृद्धजनों की सामाजिक सुरक्षा, देखरेख तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का मूल उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाकर आमजन तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है।

उन्होंने नागरिकों से शिविरों में अपने आवेदनों का पंजीयन कराने की अपील की, ताकि उनका त्वरित एवं व्यवस्थित निराकरण किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सामने लाई गई जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालती राय, संभाग आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। शिविर में लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार, एडीएम श्री प्रकाश नायक, एसडीएम श्री दीपक पांडे, श्री प्रकाश चंद्र पांडे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

गोशाला का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा और नगर निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार ने सूखी सेवनिया के पास स्थित निर्माणाधीन सुरभि गौशाला का निरीक्षण भी किया और आगामी 10 से 15 दिवस में गौशाला का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोजपुरी में यह खबर भोपाल नगर निगम के वार्ड 45 में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित जनकल्याण शिविर के बारे में है। यह शिविर हर शुक्रवार को हो रहा है, जिससे नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शी सोच का परिणाम माना जाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ मिलते हैं, जिससे समाजिक कल्याण में वृद्धि होती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।