भोपाल

भोपाल में वर्दीधारी महिलाओं की भूमिका पर पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में वर्दीधारी महिलाओं की भूमिका पर पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

भोपाल में जेल प्रशासन पर पांचवां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

जेल प्रशासन में महिला अधिकारियों की भूमिका पर मंथन

महिला नेतृत्व और जेल सुधारों पर विशेषज्ञों ने चर्चा

बंदी महिलाओं, बच्चों के कल्याण पर हुआ विचार-विमर्श

भोपाल में जेल प्रशासन में वर्दीधारी महिलाओं की भूमिका पर पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के तत्वावधान में केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में आयोजित सम्मेलन में देशभर से वरिष्ठ जेल अधिकारी और विषय विशेषज्ञ शामिल हुए। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सम्मेलन में जेल प्रशासन में महिला अधिकारियों की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने, बंदी महिलाओं और उनके बच्चों के कल्याण तथा जेल सुधारों पर चर्चा हुई। साथ ही मॉडल प्रिजन मैनुअल-2016 के एक दशक के अनुभवों की समीक्षा और जेल व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, समावेशी और प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

----

बाइट - बंडी संजय कुमार, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री

बाइट - आलोक मित्तल, महानिदेशक, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, भारत सरकार

बाइट - अनिल किशोर यादव, निदेशक, केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल

-----

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।