भोपाल

भोपाल में वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ

वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह

करीब 3 हजार 400 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने युवाओं को किया संबोधित

स्पेस टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ने का किया आह्वान

विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित

सीहोर स्थित वीआईटी यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें करीब 3 हजार 400 विद्यार्थियों को पीएचडी, मास्टर्स और ग्रेजुएशन की डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह में यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथ, मुख्य अतिथि जनरल उपेंद्र द्विवेदी और इन-स्पेस के डायरेक्टर डॉ. विनोद कुमार मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने युवाओं से शिक्षा और कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भूमिका अहम है और मेहनत व समर्पण के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दिया जा सकता है। वहीं, डॉ. विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथ ने डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

------- बाइट — प्रो. डॉ. सतीश कुमार मोध, वाइस चांसलर, वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी

बाइट — माया महेश्वरी, प्रधान आयकर आयुक्त एवं शोधार्थी, मुंबई

बाइट — विमला जाजू, शोधार्थी की माताजी बाइट — डॉ. प्रकाश बागड़े, एसोसिएट प्रोफेसर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।