भोपाल- विदेश में पढ़ाई का सपना होगा आसान, मंत्री कृष्णा गौर ने विदेश छात्रवृत्ति एमपीओएम पोर्टल का किया शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। पिछड़ा वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार ने पहल की है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने बुधवार को विदेश छात्रवृत्ति एमपीओएम पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि यह पहल पिछड़ा वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा, शोध और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होगी।
पोर्टल के जरिए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकेगी और पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को योजना संबंधी जानकारी प्राप्त करने और आवेदन करने में सुविधा मिलेगी।
साथ ही, छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी बनाने में भी मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और शोध के अवसरों के लिए प्रोत्साहित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक पात्र विद्यार्थियों के लिए पोर्टल एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
---------
कृष्णा गौर ने विदेश छात्रवृत्ति एमपीओएम पोर्टल का किया शुभारंभ
पिछड़ा वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के अवसर
छात्रवृत्ति योजना के लिए पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करना होगा आसान
डिजिटल व्यवस्था से आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर