भोपाल - विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि
विधानसभा भवन में गांधी और शास्त्री के आदर्शों का किया स्मरण
भोपाल - गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री तोमर ने विधानसभा भवन के पूर्वी द्वार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद गांधी-नेहरू कक्ष में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तेल चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस अवसर पर उनके सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों का स्मरण किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं आदर्शों को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का स्मरण किया गया।