अपराध

भोपाल में विजयादशमी पर पुलिस विभाग ने किया शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में विजयादशमी पर पुलिस विभाग ने किया शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में मंत्रोच्चार और हवन के साथ संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम।

मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सहित अतिथियों ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

भोपाल, अक्टूबर 20: विजयादशमी के पावन अवसर पर भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस ग्राउंड में पुलिस विभाग द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, सहकारिता एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शस्त्र पूजन और हवन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला, एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और देश-प्रदेश के नागरिकों के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

----------------------

वाईट- विश्वास कैलाश सारंग , खेल एवं सहकारिता मंत्री

वाईट- आलोक शर्मा, भोपाल सांसद

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।