भ्रष्टाचार और ड्रग्स के लिए सिंगापुर जैसा कानून लाएं:जोहो फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने तमिलनाडु CM विजय फांसी देने की मांग की

जोहो फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को ड्रग डीलिंग और हाई-लेवल करप्शन के खिलाफ सिंगापुर जैसे कड़े कानून बनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले भ्रष्टाचार के लिए फांसी का प्रावधान किया जाना चाहिए।
वेम्बु ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री को यह सुझाव दिया। श्रीधर वेम्बू की पोस्ट की 5 खास बातें सिंगापुर जैसा सख्त कानून: ड्रग तस्करी और बड़े स्तर के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सिंगापुर की तरह सख्त कानून बनाने और दोषियों को फांसी की सजा देने का सुझाव दिया।
अफसरों-नेताओं की सैलरी बढ़े: करप्शन रोकने के लिए मंत्रियों के साथ-साथ IAS और IPS अधिकारियों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी करने की वकालत की। पुराने मामलों को माफी: पिछले भ्रष्टाचार के मामलों को माफ करने की बात कही, ताकि पुराने विवादों पर समय बर्बाद करने के बजाय भविष्य को सुधारा जा सके।
तेज कानूनी प्रक्रिया: कड़े कानून के तहत न्याय निष्पक्ष हो, लेकिन केस का फैसला आने में सिंगापुर की अदालतों की तरह तेजी दिखाई जाए, न कि 30 साल की देरी हो। ली कुआन यू से सीख: सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू के विचारों और नीतियों का अध्ययन करके उन्हें भारत में लागू करने की सलाह दी।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar