राजनीति

भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी के नोटिस के बाद Malaysia के पूर्व PM इस्माइल साबरी याकूब पर आपराधिक मामला दर्ज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी के नोटिस के बाद Malaysia के पूर्व PM इस्माइल साबरी याकूब पर आपराधिक मामला दर्ज

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब पर बृहस्पतिवार को अपनी संपत्तियों की घोषणा नहीं करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। वह पद छोड़ने के बाद आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले मलेशिया के तीसरे प्रधानमंत्री हैं। इस्माइल (66) ने खुद को निर्दोष बताया।

इसे भी पढ़ें: Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक आरोप है कि जनवरी 2025 में भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद उन्होंने अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा घोषित नहीं किया।

आरोपपत्र में मलेशियाई और विदेशी मुद्राओं में बड़ी मात्रा में नकदी के साथ-साथ सोने और चांदी का भी उल्लेख किया गया है। दोषी पाए जाने पर इस्माइल को अधिकतम पांच साल की जेल और 24,810 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है।

देश के नौवें प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब मलेशिया के सबसे कम समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने अगस्त 2021 से नवंबर 2022 तक केवल 15 महीने प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

भ्रष्टाचार-रोधी अधिकारियों ने इस्माइल से उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के प्रचार-प्रसार पर खर्च किए गए लाखों डॉलर से जुड़े संभावित अनियमितताओं को लेकर कई बार पूछताछ की है।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Kirana Hills और Skardu को लेकर पूर्व CDS Anil Chauhan के खुलासों से चौंकी दुनिया, Pakistan बात करना चाह रहा था, मगर India... भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी ने उनसे जुड़े परिसरों से सोने की छड़ें और करीब चार करोड़ डॉलर की नकदी भी जब्त की है।

मलेशिया के आठवें प्रधानमंत्री मुहिउद्दीन यासीन पर वर्तमान में भ्रष्टाचार और धनशोधन के आरोपों में मुकदमा चल रहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।