भोपाल

भुजरियां मिलन समारोह में उमड़ा उल्लास, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भुजरियां मिलन समारोह में उमड़ा उल्लास, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

भोपाल। श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर में आयोजित भुजरियां मिलन समारोह में सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और भाईचारे का सुंदर वातावरण देखने को मिला। समारोह में उपस्थित समाजबंधुओं ने एक-दूसरे को भुजरियों की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।

समारोह में गीत संगीत म्यूजिकल इवेंट्स की ओर से श्री आनंद चतुर्वेदी ने शानदार संगीतमय प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुति का उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

श्री भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश के आमंत्रण पर सर्व ब्राह्मण समाज एवं सनातन धर्म प्रेमियों ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन ने सामाजिक सद्भाव और एकजुटता का संदेश देते हुए सभी के लिए यादगार माहौल बनाया। आयोजकों ने समारोह में उपस्थित सभी समाजबंधुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।