भूपेन हजारिका की जयंती पर CM मोहन यादव ने किया नमन, कहा- संगीत जगत में योगदान सदैव स्मरणीय
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध संगीतकार और गायक तथा भारत रत्न भूपेन हजारिका की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भूपेन हजारिका ने अपनी रचनाओं और प्रभावशाली आवाज के माध्यम से प्रकृति और मानवीय संवेदना को शब्द एवं संगीत के जरिए जीवंत किया। उनकी रचनाओं ने देश-विदेश में लाखों प्रशंसकों को प्रभावित और आनंदित किया। डॉ. यादव ने कहा कि भूपेन हजारिका की कला, संगीत और रचनात्मक योगदान भारतीय सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संगीत जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने जयंती पर महान कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।