भूपेंद्र यादव पहुंचे मंगोलिया, COP-17 में होंगे शामिल

24 अगस्त, नई दिल्ली: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मंगोलिया की यात्रा पर हैं। वे रविवार को मंगोलिया की राजधानी उलानबटार पहुंचे। भूपेंद्र यादव यूएनसीसीडी की 17वीं कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज यानी सीओपी-17 में हिस्सा लेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि वे अगले कुछ दिनों में विभिन्न बैठकों और मंचों पर भारत का पक्ष रखेंगे। इस कॉन्फ्रेंस के मुख्य मुद्दे जमीन को खराब होने से बचाना और पर्यावरण को दोबारा स्वस्थ बनाना रहेगा।
सीओपी-17 का आयोजन 17 से 28 अगस्त तक उलानबटार में हो रहा है। (Photo Source: @byadavbjp)