राज्य

भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा और कोचिंग के लिए स्कॉलरशिप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा और कोचिंग के लिए स्कॉलरशिप

सितंबर 18, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): सैनिक कल्याण विभाग की ओएसडी दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के बच्चों को स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स करवाने तथा यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं की कोचिंग हेतु चंडीगढ़ की विद्या ज्योति ऐजूवर्सिटी ने भारतीय थल सेना के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया है।

दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि इस एमओयू के अनुसार विद्या ज्योति ऐजूवर्सिटी भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के बच्चों को विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कोर्सों तथा कोचिंग पर 30 से 60 प्रतिशत तक छूट या स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि पात्र एवं इच्छुक युवा इसका ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा और कोचिंग हेतु एक नया स्कॉलरशिप कार्यक्रम शुरू किया गया है। चंडीगढ़ की विद्या ज्योति विश्वविद्यालय ने भारतीय थल सेना के साथ एक एमओयू किया है, जिससे इन बच्चों को स्नातक, स्नातकोत्तर और यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की कोचिंग मुफ्त में मिलेगी। यह कदम सैनिक परिवारों की शिक्षा की चुनौतियों को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अक्सर आर्थिक और भौगोलिक बाधाओं का सामना करते हैं। इससे समाज में समान अवसर बढ़ेंगे और सैनिकों के परिवारों के

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।